Johnny Lever ने Meezaan Jaffrey के साथ रिक्रिएट किया 'फिर हेरा फेरी' का ये कॉमेडी सीन, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और आज भी वो उसी तरह से अपने चाहनेवालों को गुदगुदाते नजर आ रहे हैं.
Johnny Lever Recreates Comedy Scene from Phir Hera Pheri: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन जॉनी लीवर अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और आज भी वो उसी तरह से अपने चाहनेवालों को गुदगुदाते नजर आ रहे हैं. जॉनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' के एक कॉमेडी सीन को रिक्रिएट करते नजर आए.
इस वीडियो में जॉनी के साथ ही 'मलाल' एक्टर मीजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) भी नजर आ रहे हैं. मीजान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "25 दिन में पैसा डबल सेलिब्रेशन." वीडियो में जॉनी 'बिलान्सी नागिन निघाली' (मराठी सॉन्ग) गाकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में मुन्ना भाई का किरदार निभाने वाले जॉनी इस बार रियल लाइफ में अपने क्रू मेंबर्स और मीजान जाफरी के साथ उसी मजेदार सीन को दोबारा से क्रिएट करते दिखे. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.
फिल्म 'फिर हेरा फेरी' का कॉमेडी सीन:
बीते कई सालों से लोगों को इसी तरह से हंसाने वाले जॉनी लीवर सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों का मनोरंजन करने में जुटे हुए हैं और उनके कॉमेडी वीडियोज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

