Sushant Singh Rajput के रिश्तेदार समेत दो लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के चलते हालत गंभीर
बिहार के सिरसा जिले से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आज सुबह को हथियारों से लैस दो बाइक युवकों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की जिसके चलते इलाके में सनसनी पसर गई है.
बिहार के सिरसा जिले (Sirsa District, Bihar) से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि आज सुबह को हथियारों से लैस दो बाइक युवकों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की जिसके चलते इलाके में सनसनी पसर गई है. इस घटना में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के रिश्तेदार और यामाहा शोरूम के ओनर राजकुमार सिंह (Rajkumar Singh) और उनके सहयोगियों को गोली लग गई है. बाइक सवार लोगों ने राजकुमार और उनके साथियों पर अंधाधुन गोली बरसाई जिसमें राजकुमार सिंह और दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.
राजकुमार सिंह के साथ ही आमिर हसन और अली हसन के हताहत होने की खबर सामने आई है. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के फौरन बाद आसपास के लोगों ने राजकुमार और उनके साथियों को करीब के गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया. इस घटना में राजकुमार के पैर में गोली लगी है तो वहीं आमिर हसन को कमर में गोली लगी है.
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का NDA पर बड़ा हमला, नीतीश सरकार को बताया बिहार के लिए अभिशाप
बताया जा रहा है कि सहरसा और मधेपुरा इन दो जगहों पर राजकुमार के शोरूम मौजूद हैं. वो रोज की तरह अपने मैकेनिक हसन के साथ बाइक से मधेपुरा जा रहे थे जब बैजनाथपुर पहुंचने के बाद टीन बाइक सवार लोगों ने पहले उन्हें ओवरटेक कर लिया. बाइक जब सबैला और तीरी के पास पहुंची तो उन बदमाशों ने उनपर गोलीबारी करना शुरू कर दिया.
इस घटना को लेकर राजकुमार के भाई अनुज कुमार उर्फ चुन्नू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस घटनास्थल को लेकर असमंजस में थी कि ये सहरसा जिला है या मधेपुरा. बाद में बैजनाथपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी संजीव कुमार ने इस घटना का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात भी की.
पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि राजकुमार पर हमला क्यों किया गया है. बिहार में हुई इस घटना ने एक बार फिर वहां की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

