ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए शख्स ने आजमाया अनोखा आइडिया, 4 बार एक ही लड़की से की शादी और 3 बार दिया तलाक, जानिए पूरा मामला
ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए बहाना बनाना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, बीच-बीच में ऐसी खबरें आती हैं जिसमें लोग छुट्टी लेने के लिए अनोखे और मजेदार तरीके अपनाते हैं. इस बीच, ऐसा ही एक खास वाकया सामने आया है जहां एक शख्स ने छुट्टी लेने के लिए जो तरीका अपनाया वो पूरी तरह हैरान करने वाला है. जी हां, एक शख्स ने अपनी पेड लीव बढ़ाने के लिए एक ही लड़की से चार बार शादी की और तीन बार तलाक भी दे दिया.