टीवी

Indian Idol 12: पवनदीप राजन और आशीष कुलकर्णी हुए कोरोना नेगेटिव

दरअसल पवनदीप पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद आज आशीष के भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली.

Indian Idol 12: पवनदीप राजन और आशीष कुलकर्णी हुए कोरोना नेगेटिव
इंडियन आइडल 12 (Image Credit: Instagram)

छोटे परदे के शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol) में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के बाद आशीष कुलकर्णी (Ashish Kulkarni) के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई. लेकिन अब रिपोर्ट आ रही हैं कि दोनों ही कोरोना से जंग लड़ने के बाद ठीक हो चुके हैं. दरअसल पवनदीप पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद आज आशीष के भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली. लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आशीष पहले ही कोरोना संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद अब वो कोरोना से जंग जीत चुके हैं.

रिपोर्ट में बताया गया कि पवनदीप और आशीष दोनों की दर्शकों के फेवरेट हैं. लेकिन अब ये दोनों कोरोना को हरा चुके है और पूरी तरह से फिट हैं. ऐसे में ये कल से शूटिंग शुरू कर सकते हैं. अगर जरूरत पड़ती हैं तो.

आपको बता दे कि शो के होस्ट आदित्य नारायण पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद ऋत्विक धन्जानी को शो होस्ट करने का मौका मिला. जिसके बाद पवनदीप कोरोना संक्रमित हो गए. लेकिन अब सेट पर हालात सामान्य लग रहे हैं. हालांकि आदित्य नारायण ने अभी तब वापसी नहीं की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).