बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच विवाद में कूदी Kangana Ranaut, लिया सुशांत सिंह राजपूत का नाम

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट करके कार्तिक आर्यन का बचाव किया और करण जौहर को आड़े हाथ लिया है. कंगना ने ट्वीट करके लिखा कि कार्तिक ने अपना इतना लंबा सफर खुद ही शुरू किया है. ऐसे में पापा जो और उनके नेपो गैंग क्लब से विनती है कि उसे अकेला छोड़ दें.

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच विवाद में कूदी Kangana Ranaut, लिया सुशांत सिंह राजपूत का नाम
कंगना रनौत और कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

दोस्ताना 2 (Dostana 2) से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को बाहर कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह रचनात्मक मतभेद को वजह बताया जा रहा है. इस खबर के बाद से करण जौहर (Karan Johar) और कार्तिक आर्यन के बीच झगड़े की खबरें आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि करण जौहर ने कार्तिक के साथ कभी ना काम करने का फैसला किया है. इन खबरों के बीच अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट करके कार्तिक आर्यन का बचाव किया और करण जौहर को आड़े हाथ लिया है. कंगना ने ट्वीट करके लिखा कि कार्तिक ने अपना इतना लंबा सफर खुद ही शुरू किया है. ऐसे में पापा जो और उनके नेपो गैंग क्लब से विनती है कि उसे अकेला छोड़ दें. सुशांत की तरह उसके पीछे ना पड़े. गिद्धों उसे अकेला छोड़ दे.

जबकि अपने दूसरे ट्वीट में कंगना रनौत कार्तिक आर्यन को लेकर लिखती है कि इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं है. ये खराब आर्टिकल लिखने और स्टेटमेंट देकर आपके मनोबल को गिराने की कोशिश कर रहे हैं. आपको जिम्मेदार बताते हुए गरिमापूर्ण मौन बनाए रखना चाहते हैं. सुशांत के साथ भी ऐसा ही किया गया था.

जबकि अपने आखिरी ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा कि हम आपके साथ हैं. जिसने आपको नहीं बनाया वो तोड़ भी नहीं सकता है. आप खुद को अकेला जरा ही महसूस ना करें. हर कोई इस ड्रामा क्वीन को जानता है. अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा रखें.

आपको बता दे कि कंगना रनौत और करण जौहर के बीच का झगड़ा काफी पुराना है. दोनों कई बार एक दूसरे पर हमला करते रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).