Basmati Rice Battle: भारत-पाकिस्तान में अब बासमती चावल को लेकर मचा घमासान, यूरोपीय संघ में विशेष ट्रेडमार्क के लिए चल रहा संघर्ष
भारत और इसके चिर-प्रतिद्वंद्वी देश पाकिस्तान के बीच खेल, राजनीति और कूटनीति समेत लगभग हर मोर्चे पर द्वंद्व कोई नई बात नहीं है. लेकिन, अब दोनों के बीच जिस विषय पर रस्साकशी तेज हुई है वह है बासमती चावल. वैसे तो पाकिस्तान ने अपने बासमती चावल के लिए जीआई (जिओग्राफिकल इंडिकेटर) टैग हासिल कर लिया है जो बासमती चावल के उत्पत्ति-स्थल को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) में इसकी दावेदारी को मजबूत बना सकता है, मगर भारत ने भी ईयू में इस बात के लिए आवेदन दाखिल कर दिया है कि भारत को बासमती का उत्पत्ति-स्थल घोषित किया जाए.