वायरल

Shocking! लॉटरी जीतने के लिए युवती ने शैतान के साथ किया बलिदान सौदा, दो बहनों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

क्या कोई अंधविश्वास पर इस कदर विश्वास कर सकता है कि महज एक लॉटरी जीतने के लिए किसी की बलि चढ़ा दे. एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसके अनुसार एक किशोरी ने लॉटरी जीतने के लिए शैतान से बलिदान सौदा किया और फिर अपनी दो बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी.

Shocking! लॉटरी जीतने के लिए युवती ने शैतान के साथ किया बलिदान सौदा, दो बहनों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: launiondigital.com.ar)

अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के तहत बलि देने की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन क्या कोई अंधविश्वास पर इस कदर विश्वास कर सकता है कि महज एक लॉटरी जीतने के लिए किसी की बलि चढ़ा दे. एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसके अनुसार एक किशोरी ने लॉटरी जीतने के लिए शैतान (Devil) से बलिदान सौदा किया और फिर अपनी दो बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय डेनियल हुसैन (Danyal Hussein) ने पिछले साल 6 जून को वेम्बली उत्तर-पश्चिम लंदन के फ्रायंट कंट्री पार्क में हेनरी का जन्मदिन मनाने के बाद 46 वर्षीय बिबा हेनरी (Bibaa Henry) और 27 वर्षीय निकोल स्मॉलमैन (Nicole Smallman) को बेरहमी से चाकू मार दिया था.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों का शव अगले दिन एक बाड़े से पाया गया था. मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को एक हैंडरिटेन नोट मिला, जिसमें यह लिखा हुआ था कि हुसैन ने अपने फायदे के लिए शैतान से महिलाओं के बलिदान का सौदा किया था. अभियोजक ओलिवर ग्लासगो क्यूसी (Oliver Glasgow QC) ने कहा दानव से सौदा करना आरोपी के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ, क्योंकि उसने न तो लॉटरी जीती और अंधविश्वास के चलते उसने दो लोगों की जान भी ले ली. पुलिस ने उन सभी सबूतों की पहचान कर ली जो उसे इन दो हत्याओं से जोड़ते हैं. यह भी पढ़ें: गजब! रिपोर्ट में दावा दक्षिण अफ्रीकी महिला Gosiame Thamara Sithole ने एक साथ दिया 10 बच्चों को जन्म

अभियोजक ने कहा कि बहनों ने हेनरी के जन्मदिन का इतना आनंद लिया कि उन्होंने पार्टी के बाद वहीं ठहरने का फैसला किया, लेकिन जब वो घर नहीं पहुंचे तो उनका परिवार पार्क में उनकी तलाश करने के लिए गया. परिवार को घास में एक चाकू पड़ा हुआ मिला और उसके कुछ ही समय बाद दोनों के शव भी बरामद हुए. शैतान को लिखे अपने नोट में आरोपी ने मेगा मिलियन्स सुपर जैकपॉट जीतने के लिए हर छह महीने में छह महिलाओं का बलिदान करने के अपने इरादे को व्यक्त किया था. हालांकि हुसैन ने इस बात से इनकार किया है कि उसने ऐसा कोई नोट लिखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).