Pornhub पर 34 महिलाओं ने दायर किया मुकदमा, रेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और सेक्स ट्रैफिकिंग के वीडियो को लेकर लगाया यह आरोप
एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. दरअसल, करीब 3 दर्जन महिलाओं ने पोर्न वेबसाइट पोर्नहब और उसकी मूल कंपनी माइंडगीक पर रेप, चाइल्ड पोर्न, सेक्स ट्रैफिकिंग और अन्य गैर-सहमति गतिविधियों के वीडियो से जानबूझकर मुनाफा कमाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है. पोर्नहब और माइंडगीक के खिलाफ कैलिफोर्निया में 34 महिलाओं ने मुकदमा दायर किया है.