प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हुए Vaccination Scam का शिकार? काम करने वाले 356 कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला सर्टिफिकेट
रिपोर्ट के मुताबिक 29 मई और 3 जून को रमेश तौरानी ने अपने स्टाफ के लिए एक वैक्सीन प्रोग्राम आयोजित किया था. जहां पर उनके स्टाफ के सभी मेंबर को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई. लेकिन अब तक किसी को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है.
Mumbai Vaccine Scam: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी (Ramesh Taurani ) वैक्सीनेशन स्कैम का शिकार होते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यहां टिप्स इंडस्ट्रीज में काम करने वाले 356 कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करवाया था. लेकिन इस वैक्सीनेशन के बाद उनके किसी भी कर्मचारी को अब तक वैक्सीन सर्टिफिकेट नहीं मिल पाई है. जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या उनका यह इवेंट किसी वैक्सीनेशन स्कैम का शिकार तो नहीं हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक 29 मई और 3 जून को रमेश तौरानी ने अपने स्टाफ के लिए एक वैक्सीन प्रोग्राम आयोजित किया था. जहां पर उनके स्टाफ के सभी मेंबर को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई. लेकिन अब तक किसी को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए रमेश तौरानी ने कहा कि हम अब भी अपने वैक्सीन सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहें हैं. हमारे स्टाफ के लोगों ने उनसे (संजय गुप्ता नाम के सदस्य ) से कांटेक्ट किया. तो उसने कहा कि 12 जून तक हमें सर्टिफिकेट मिल जाएंगे. हमने 356 लोगों का वैक्सीनेशन करवाया है. जबकि 1200 रुपए और जीएसटी के हिसाब से पैसे दिए हैं. लेकिन पैसों से ज्यादा हमें चिंता इस बात की है कि हमें सही कोविशिल्ड दवा दी गई है या कोई सेलाइन पानी? हमें बताया गया था कि वैक्सीन सर्टिफिकेट कोकिलाबेन अस्पताल से मिलेगा.
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिर्फ रमेश तौरानी ही नहीं बल्कि दूसरे कई प्रोडक्शन हाउस भी SP इवेंट्स के लोगों का शिकार हो सकते हैं. यह वही SP इवेंट्स के लोग हैं जिन्होंने कांदिवली में हीरानंदानी हेरिटेज सोसाइटी में भी वैक्सीन कैम्प लगाया था. जिसके फर्जी होने की बात सामने आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

