बॉलीवुड

Nirmal Kapoor Death: जावेद अख्तर, राजकुमार संतोषी, अंशुला कपूर सहित कई हस्तियां निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन को पहुंचीं (Watch Video)

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया. 90 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, निर्मल कपूर का निधन शाम 5.25 बजे हुआ.

Nirmal Kapoor Death: जावेद अख्तर, राजकुमार संतोषी, अंशुला कपूर सहित कई हस्तियां निर्मल कपूर के अंतिम दर्शन को पहुंचीं (Watch Video)
Nirmal Kapoor Death @snehzala (Photo Credits: Instagram)

Nirmal Kapoor Death: अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया. 90 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, निर्मल कपूर का निधन शाम 5.25 बजे हुआ. उनके निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. बोनी कपूर के घर पर कई जानी-मानी हस्तियां अंतिम दर्शन को पहुंचीं. गीतकार जावेद अख्तर और फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को भी बोनी कपूर के घर के बाहर देखा गया, जहां वे उनसे कुछ देर मुलाकात करते नजर आए.

इसके अलावा जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, शानाया कपूर और अंशुला कपूर भी मौके पर पहुंचे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.अस्पताल के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. संतोष शेट्टी ने ANI को बताया, "निर्मल कपूर का आज शाम 5.25 बजे शांतिपूर्वक निधन हुआ." निर्मल कपूर एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार की सदस्य थीं और कपूर खानदान की नींव में उनका अहम योगदान रहा है. उनके निधन से इंडस्ट्री में एक युग का अंत माना जा रहा है.

निर्मल कपूर के दर्शन करने पहुंची हस्तियां:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

बोनी कपूर ने एक ज्वाइंट स्टेमेंट में कहा है कि उनकी मां निर्मल कपूर ने एक शानदार जिंदगी जी है. और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).