बॉलीवुड

Dhooom 4: Salman Khan के साथ आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में दिखेंगे Akshay Kumar? अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

अक्षय कुमार को लेकर मीडिया में खबर चल रही थी कि आदित्य चोपड़ा की हिट फिल्म 'धूम' के चौथे पार्ट 'धूम 4' में उन्हें अहम भूमिका में कास्ट किया गया है. अब अक्षय ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'फेक न्यूज' बताया है.

Dhooom 4: Salman Khan के साथ आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म में दिखेंगे Akshay Kumar? अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी
अक्षय कुमार और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar Breaks Silence on Dhoom 4: अक्षय कुमार को लेकर मीडिया में खबर चल रही थी कि आदित्य चोपड़ा की हिट फिल्म 'धूम' के चौथे पार्ट 'धूम 4' में उन्हें अहम भूमिका में कास्ट किया गया है. अब अक्षय ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'फेक न्यूज' बताया है. धूम के चौथे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में इसे लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं.

धूम 4 में अक्षय की कास्टिंग को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "मेरे पास आपके लिए केवल 2 शब्द है - फेक न्यूज'. अक्षय कुमार इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जिसमें 'सूर्यवंशी', बेल बॉटम', 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'रामसेतु', बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन' और ह माय गॉड 2' शामिल है.

अक्षय से सवाल किया गया कि क्या फिल्मों के देरी से रिलीज होने के चलते उन्हें परेशानी होती है? तो उन्होंने जवाब दिया, "काम करो फल की चिंता मत करो. जब आप ये सब नाम लेते हो तो ऐसा लगता है कि अजिसे आप मुझे डराने की कोशिश कर रहे हो."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने आगे बात करते हुए कहा, "मैं खुश हूं कि मुझपर भगवान की दया रही है. मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि मैं एक ऐसा एक्टर हूं जिसके पास ये ऑप्शन है कि वो चाहे तजो अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर सकता है. फिलहाल मुझे अपना काम पूरी इमानदारी से करना है, बाकी जो किस्मत में लिखा हो."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).