Madhya Pradesh Upchunav 2021: खंडवा लोकसभा क्षेत्र पर BJP की पैनी नजर, पार्टी ने कई मोर्चो पर तैयारी तेज की
मध्य प्रदेश में आगामी समय में तीन विधानसभा और एक लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं. भारतीय जनता पार्टी की सबसे ज्यादा पैनी नजर खंडवा लोकसभा क्षेत्र पर है और उसने इसके लिए कई मोर्चो पर तैयारी तेज कर दी है. खंडवा संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव बीजेपी के लिए खासा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह संसदीय क्षेत्र किसी एक दल का गढ़ नहीं है.