Uttarakhand: भारी बारिश के बाद कैसे हालात? गृह मंत्री अमित शाह ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
गृह मंत्री ने बताया, उत्तराखंड में भारी बारिश से अब तक कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ है. 3500 से अधिक लोगों को बचाया गया. राज्य में एनडीआरएफ की 17 टीमें, एसडीआरएफ की 7 टीमें, पीएसी की 15 कंपनियां, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं.