बॉलीवुड

Ananya Panday ने आर्यन खान को ड्रग्स मुहैया करवाने के आरोपों से इनकार किया

खबर के मुताबिक आर्यन खान संग चैट पर पूछताछ के दौरान अनन्या ने ड्रग्स मुहैया करवाने के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

Ananya Panday ने आर्यन खान को ड्रग्स मुहैया करवाने के आरोपों से इनकार किया
अनन्या और चंकी पांडे पहुंचे एनसीबी (Image Credit: Yogen Shah)

आर्यन खान (Aryan Khan) संग चैट को लेकर एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) से एनसीबी (NCB) ने लगातार 2 दिन पूछताछ की है. गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन अनन्या अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी के दफ्तर पहुंची. जहां उनके साथ घंटों तक पूछताछ की गई. माना जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर अनन्या संग एनसीबी आगे भी पूछताछ कर सकती है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आर्यन खान संग चैट पर पूछताछ के दौरान अनन्या ने ड्रग्स मुहैया करवाने के सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन और अनन्या के बीच एनसीबी को ऐसी चैट मिली है. जहां आर्यन अनन्या से गांजा मांग रहा है. जबकि वहीं अनन्या ने उसे अरेंज करवाने पर हामी भरी है. इसी चैट के आधार पर एनसीबी ने अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन अनन्या ने सफाई में कहा कि वो ये सारी बातें मजाक में कर रही थी. उन्होंने कोई ड्रग्स नहीं पहुंचाई है.

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे को सोमवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. ताकि आगे की जांच पूरी की जा सके. आपको बता दे कि आर्यन खान ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).