बॉलीवुड

फैन की दीवानगी देखकर हैरान हुए Amitabh Bachchan, पूरी कार पर छपवाया बिग बी के डायलॉग

एक फैन ने अपनी पूरी कार को अमिताभ बच्चन के डायलॉग से भर दिया है. ऐसे में महानायक ने उस फैन से मुलाक़ात की और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

फैन की दीवानगी देखकर हैरान हुए Amitabh Bachchan, पूरी कार पर छपवाया बिग बी के डायलॉग
अमिताभ बच्चन अपने फैन के साथ (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री के साथ साथ अपने फैंस के दिल पर भी राज करते हैं. बिग बी के फैंस आए दिन अपनी दीवानगी दिखाने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं. ऐसे में अब एक फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर महानायक भी हैरान रह गए. जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर अपने इस फैन की दीवानगी को बयान करने से खुद नहीं रोक पाए. दरअसल एक फैन ने अपनी पूरी कार को अमिताभ बच्चन के डायलॉग से भर दिया है. ऐसे में महानायक ने उस फैन से मुलाक़ात की और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि इन्होने अपनी पूरी कार को मेरे डायलॉग से पेंट कर रखा है, जब इनकी कार का दरवाजा खुलता है तो इसका साउंड सिस्टम मेरे डायलॉग बोलता है. ये बेहद ही शानदार है. उन्होंने इस कार को अभी तक चलाना शुरू नहीं किया था क्योंकि चाहते थे कि पहले मैं साइन करूं. जो मैंने अब कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की झोली में कई बेहतरीन फिल्में हैं. जिसमें प्रोजेक्ट के, गुडबाय,मेडे, ब्रह्मास्त्र और झुंड है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).