Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ढाया कहर, मालदीव से शेयर की हसीन तस्वीरें
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की है उसमें उनकी खूबसूरती देखते बन रही है. जाहिर है यह सभी तस्वीरें मोनालिसा के मालदीव वेकेशन की है.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपने ग्लैमरस लुक से आए दिन चर्चा में रहती है. हाल ही में मोनालिसा अपने पति के साथ मालदीव (Maldives) वेकेशन मनाने पहुंची थी. जहां से उन्होंने एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. ऐसे में अब मोनालिसा अपना यह वैकेशन खत्म करके इंडिया (India) लौट चुकी हैं. लेकिन इंडिया आते ही उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. मोनालिसा एक के बाद एक धांसू फोटो शेयर कर रही हैं. जिसे फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं.
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की है उसमें उनकी खूबसूरती देखते बन रही है. जाहिर है यह सभी तस्वीरें मोनालिसा के मालदीव वेकेशन की है. मोनालिसा का अंदाज़ सभी को बेहद पसंद आ रहा है. आप भी देखिए उनकी ये दिलचस्प तस्वीरें.




आपको बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर अक्सर बिकिनी और हॉट ड्रेस में तस्वीरें शेयर करती हैं. जिसे फैंस दिल जान से पसंद करते हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर ऐसी ही हॉट वीडियो और फोटो से भरा हुआ है. मोनालिसा इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी है. जिसके सेट से वह कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

