Geomagnetic Storm: आज पृथ्वी से भू-चुंबकीय तूफान के टकराने की संभावना, GPS-रेडियो और सैटेलाइट पर बरपा सकता है कहर
आज यानी गुरुवार को भू-चुंबकीय तूफान पृथ्वी से टकरा सकता है, जो जीपीएस, रेडियो और सैटेलाइट पर कहर बरपा सकता है. दरअसल, अमेरिका में नेशनल वेदर सर्विस के स्पेस वेदर प्रेडिक्शन सेंटर (एसडब्ल्यूपीसी) ने कहा कि 28 अगस्त को सूर्य के कोरोना से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के बड़े निष्कासन के बाद गुरुवार को पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर की एक बड़ी गड़बड़ी होने की उम्मीद है.