Sidharth Shukla थे करोड़ों के मालिक, इन नए प्रोजेक्ट्स से मचाने वाले थे धमाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक के सिद्धार्थ के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स भी हैं. उनका जेनिफर विंगेट के साथ एक ओटीटी शो था, जबकि वो पंकज त्रिपाठी और मोनिका डोगरा के संग भी ओटीटी में नजर आने वाले थे. जबकि वहीं प्रभास की आदिपुरुष में भी वो नजर आने वाले थे.
टीवी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब इस दुनिया में नहीं रहें. गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद कूपर अस्पताल ने उनके मौत की पुष्ठी की है. मीडिया रिपोर्ट की माने सिद्धार्थ शुक्ला के पास काफी संपत्ति है. जिसकी कीमत लगभग 11.25 करोड़ के करीब की है. उनकी कमाई टीवी शोज और विज्ञापन से होती है. तो वहीं सिद्धार्थ के पास कई महंगी गाड़ियां भी है. उनके BMW X5 कार के साथ उनके पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉब मोटरसाइकिल भी है.
तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक के सिद्धार्थ के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स भी हैं. उनका जेनिफर विंगेट के साथ एक ओटीटी शो था, जबकि वो पंकज त्रिपाठी और मोनिका डोगरा के संग भी ओटीटी में नजर आने वाले थे. जबकि वहीं प्रभास की आदिपुरुष में भी वो नजर आने वाले थे. तो वहीं शहनाज गिल के साथ रोमांटिक गाना भी कर रहे थे. ये सभी प्रोजेक्ट उनके पाइपलाइन में थे. लेकिन अब ये सब अधर में पड़ गए हैं.
इतना ही नहीं सिद्धार्थ सामाजिक कार्य में भी काफी एक्टिव रहते हैं वो काफी दान धर्म भी करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

