Sidharth Shukla, Pratyusha Banerjee और Surekha Sikri टीवी शो Balika Vadhu के ये तीनों ही स्टार कह चुके हैं दुनिया को अलविदा
बिग बॉस 13 का खिताब जीतने के पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधु शो से पहचान बनाई थी. इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इस शो में एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के साथ सिद्धार्थ नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.
टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब इस दुनिया में नहीं रहें. उनके निधन की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है. उनकी निधन के बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहें हैं. बिग बॉस 13 का खिताब जीतने के पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधु शो से पहचान बनाई थी. इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इस शो में एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के साथ सिद्धार्थ नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. लेकिन अब ये दोनों ही दुनिया को छोड़ चुके हैं. जो बेशक फैंस के लिए किसी दुखद खबर से कम बात नहीं है. जबकि वहीं शो में दादी सा का किरदार निभाने वाली सुरेखा सिकरी का भी हाल ही में निधन हो गया था.
आपको बता दे कि 1 अप्रैल 2016 में जब प्रत्युषा बनर्जी के मौत की खबर सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया. हालंकि प्रत्युषा ने सुसाइड किया था या मर्डर ये आज भी एक गुत्थी है. जिसका केस उनका परिवार लड़ रहा है.
जबकि पिछले महीने 16 जुलाई को शो में दादी सा का किरदार निभाने वाली सुरेखा सिकरी का भी निधन हो गया था. वो 75 साल की थी और काफी समय समय से बीमार चल रही थी.
ऐसे में अब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सभी का दिल तोड़ दिया है. जाहिर है फैंस और परिवार के लिए ये किसी दुख की घड़ी से कम नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2021 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

