Tiger 3: मॉर्निंग शो के लिए हो जाइए तैयार -'टाइगर 3' इस वक्त रविवार को देगा दस्तक, 5 नवंबर से शुरू होगी एडवांस बुकिंग!
यशराज फिल्म्स इस त्योहारी सीजन में अपनी नवीनतम पेशकश वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म टाइगर 3 के साथ कैश काउंटर पर धूम मचाने के लिए तैयार है. सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत, टाइगर 3 दिवाली के दिन, रविवार, 12 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.