Liquor Scam Case: ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, कहा- समन अवैध और राजनीति से प्रेरित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे. सूत्रों ने बताया कि वह एक रोड शो के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 2 नवंबर बुलाया था.
नई दिल्ली, 2 नवंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे. सूत्रों ने बताया कि वह एक रोड शो के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 2 नवंबर बुलाया था. वो ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे और अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक रोड शो में भाग लेंगे.
केजरीवाल थोड़ी देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे. इससे पहले दिन में उन्होंने अपने समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित करार दिया था. ईडी के समन का जवाब देते हुए, केजरीवाल ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है." उन्होंने कहा कि नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया है. यह भी पढ़ें : CM केजरीवाल की पेशी से पहले AAP के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर ED के छापे.
Delhi CM Arvind Kejriwal responds to ED, "The summon notice is illegal and politically motivated. The notice was sent at the behest of the BJP. Notice was sent to ensure that I am unable to go for election campaigning in four states. ED should withdraw the notice immediately."… https://t.co/QlLIu4AUx1 pic.twitter.com/XCnUMLlgHe
— ANI (@ANI) November 2, 2023
केजरीवाल ने आरोप लगाया, "नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए न जाऊं. ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए." यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री को कथित घोटाले के संबंध में ईडी ने तलब किया है.
ईडी के सामने पेश होने से पहले उनका राजघाट जाने का कार्यक्रम था और उसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने भी अर्धसैनिक बल सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ईडी कार्यालय और राजघाट पर सुरक्षा बढ़ा दी थी. इस बीच, पुलिस ने केजरीवाल के आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

