Delhi: CM केजरीवाल की पेशी से पहले AAP के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर ED के छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता राज कुमार आनंद से जुड़े परिसरों पर गुरुवार को छापा मारा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी ने आज शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जाएगी, लेकिन इससे पहले ईडी की एक ने टीम आज सुबह ही दिल्ली सरकार के एक और मंत्री के घर पर छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता राज कुमार आनंद से जुड़े परिसरों पर गुरुवार को छापा मारा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. Delhi Pollution: खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, मुंडका में AQI 616 दर्ज हुआ.
सूत्रों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में स्थित मंत्री से जुड़े परिसरों और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है. छापा मार रहे निदेशालय के दलों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम भी है. आनंद (57) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कल्याण मंत्री हैं. वह पटेल नगर से विधायक हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मंत्री और आप नेता राज कुमार आनंद के दिल्ली आवास सहित राष्ट्रीय राजधानी में 10 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली. ईडी सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ. सूत्रों से यह भी पता चला है कि आनंद के अलावा कई अन्य अधिकारी भी केंद्रीय जांच एजेंसी के निशाने पर हैं. ईडी ने उस मामले का खुलासा नहीं किया है, जिसमें वह तलाशी ले रही है.
इस बीच, केजरीवाल को उस मामले में पूछताछ के लिए दिन में ईडी के सामने पेश होना है, जिसमें आप नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री को कथित घोटाले के संबंध में ईडी ने तलब किया है. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे इस साल अप्रैल में पूछताछ की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

