बॉलीवुड

Khichdi 2 Trailer: खिचड़ी 2 का ट्रेलर हुआ आउट, पारेख परिवार फिर ला रहा है ढेर सारी हंसी (Watch Video)

ट्रेलर में दिखाया गया है कि पारेख परिवार इस बार एक नए मिशन पर निकल पड़ा है. वो लोग एक देश पानथुकिस्तान जा रहे हैं, जहां उन्हें एक महत्वपूर्ण काम पूरा करना है.

Khichdi 2 Trailer: खिचड़ी 2 का ट्रेलर हुआ आउट, पारेख परिवार फिर ला रहा है ढेर सारी हंसी (Watch Video)
Zee Studio (Photo Credits: Instagram)

Khichdi 2 Trailer: लोकप्रिय सिटकॉम 'खिचड़ी' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. 13 साल बाद फिल्म 'खिचड़ी 2' का ट्रेलर आउट हो गया है. इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, अनंग देसाई, वंदना पाठक और जमनादास मजेठिया एक बार फिर पारेख परिवार की भूमिका में नजर आएंगे. Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान द्वारा स्क्रीन पर निभाए गए ऐसे किरदार, जो भूले से भी नहीं भूल पाएंगे आप!

ट्रेलर में दिखाया गया है कि पारेख परिवार इस बार एक नए मिशन पर निकल पड़ा है. वो लोग एक देश पानथुकिस्तान जा रहे हैं, जहां उन्हें एक महत्वपूर्ण काम पूरा करना है. लेकिन इस सफर में उनका सामना कई तरह की मुश्किलों से होता है.

ट्रेलर में पारेख परिवार की कॉमेडी देखी जा सकती है. सुप्रिया पाठक की हंसा के किरदार को तो दर्शक काफी पसंद करते ही हैं. इस बार भी हंसा अपने अंदाज से लोगों को हंसाएंगी.

'खिचड़ी 2' को आतिश कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).