Sara Tendulkar and Shubman Gill: सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल जियो इवेंट में साथ में आए नजर, मीडिया के कैमरों से बचने की कोशिश की (Watch Video)
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और क्रिकेटर शुभमन गिल को बीती रात मुंबई में एक जियो इवेंट में साथ में देखा गया. दोनों ने मीडिया से बचने की कोशिश की, लेकिन कैमरों में कैद हो गए.
Sara Tendulkar and Shubman Gill: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और क्रिकेटर शुभमन गिल को बीती रात मुंबई में एक जियो इवेंट में साथ में देखा गया. दोनों ने मीडिया से बचने की कोशिश की, लेकिन कैमरों में कैद हो गए. सारा रेड गाउन में थीं और शुभमन ब्लैक सूट में थे. Jio World Plaza Launch: जियो वर्ल्ड प्लाजा इवेंट के लॉन्च में पहुंचे मुकेश अंबानी, पत्नी नीता, बेटी ईशा समेत पूरा परिवार (Watch Video)
इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, "मीडिया को देखकर शुभमन भाई छुप गए." दूसरे यूजर ने लिखा, "सारा और शुभमन एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं." तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि सारा और शुभमन एक अच्छे दोस्त हैं."
View this post on Instagram
सारा और शुभमन पहले भी साथ में स्पॉट हुए थे, पर बीच में खबरें आने लगी थी कि ये दोनों अलग हो गए हैं. इनके बीच में सारा अली खान आ गई हैं. पर एक बार फिर दोनों को साथ में देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अभी भी सारा और शुभमन एक साथ हैं.
View this post on Instagram
हालांकि, सारा और शुभमन के बीच किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है. अभी तक दोनों ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.सारा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं तो वहीं शुभमन जाने माने क्रिकेटर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

