PKL 10: मोहम्मदरेज़ा चियानेह शादलौई, गौरव खत्री ने पुनेरी पल्टन को तमिल थलाइवाज पर 29-26 से दिलाई रोमांचक जीत
पुनेरी पल्टन ने यहां रविवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के मैच में रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 29-26 से हरा दिया. मोहम्मदरेज़ा चियानेह शादलौई (5 टैकल पॉइंट और 3 रेड पॉइंट) और गौरव खत्री (6 टैकल पॉइंट) पुनेरी पल्टन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे, जबकि तमिल थलाइवाज के कप्तान सागर (7 टैकल पॉइंट) उनके स्टार परफॉर्मर थे.