Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup: दो महीने पहले टूटा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता, सुलह पर चल रही है बातचीत - रिपोर्ट
बॉलीवुड जगत में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता करीब दो महीने पहले ही टूट चुका है. कई सालों से चले आ रहे इस रिश्ते को खत्म करना दोनों के लिए आसान नहीं रहा.
Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड जगत में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता करीब दो महीने पहले ही टूट चुका है. कई सालों से चले आ रहे इस रिश्ते को खत्म करना दोनों के लिए आसान नहीं रहा, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों अब सुलह की राह पर भी चल रहे हैं. सूत्र का कहना है कि मलाइका और अर्जुन काफी लंबे समय से साथ थे. दोनों के लिए इतने खूबसूरत पलों को भूल पाना मुश्किल होगा. हालांकि, हाल ही में कुछ अनबन के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था. लेकिन अब दोनों यह समझते हैं कि जिंदगी की हर समस्या का हल अलग होना नहीं होता. ऐसे में वे सुलह की कोशिश कर रहे हैं. Deepika Padukone Birthday: Fighter के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर किया फिल्म के सेट का अनदेखा वीडियो (Watch Video)
बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी तस्वीरें और सोशल मीडिया इंटरेक्शन हमेशा ही इस रिश्ते की गवाही देते रहे. पिछले कुछ हफ्तों में दोनों को कम साथ देखे जाने और मलाइका द्वारा अर्जुन के परिवार के सदस्यों को अनफॉलो करने की खबरों ने ब्रेकअप की अफवाहों को बल दिया था.
View this post on Instagram
हालांकि, सूत्रों का यह दावा कि दोनों सुलह की कोशिश कर रहे हैं, उम्मीद की एक किरण जगाता है. फैंस इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.क्या मलाइका और अर्जुन का रिश्ता फिर से जुड़ पाएगा या यह सिलसिला यहीं खत्म हो जाएगा? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल यही उम्मीद की जा रही है कि दोनों प्यार की राह पर लौटें और अपने खूबसूरत रिश्ते को एक और मौका दें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

