देश

Ayodhya: पीएम मोदी ने जिस कप में पी थी चाय, उसकी पूजा करेंगी मीरा मांझी, भगवान की फोटो के पास रखी प्याली

अयोध्या में पीएम मोदी ने जिस कप में चाय पी थी, मीरा मांझी उसकी पूजा करेंगी. उन्होंने कप को भगवान की फोटो के पास रखा है

Ayodhya: पीएम मोदी ने जिस कप में पी थी चाय, उसकी पूजा करेंगी मीरा मांझी, भगवान की फोटो के पास रखी प्याली
(Photo : X)

अयोध्या में पीएम मोदी ने जिस कप में चाय पी थी, मीरा मांझी उसकी पूजा करेंगी. उन्होंने कप को भगवान की फोटो के पास रखा है. मीरा मांझी ने कहा कि 'मैं इस कप को संभाल कर रखूंगी. यह मेरे लिए बहुत भाग्यशाली है. मैंने इसे भगवान की फोटो के पास रखा है."

बता दें कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर अचानक पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने मीरा मांझी और सूरज मांझी के साथ चाय पी थी.

दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने दंपती को एक पत्र के साथ गिफ्ट भेजे. इनमें टी सेट और ड्राइंग बुक और कलर शामिल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को पत्र लिखकर नए साल की शुभकामनाएं दी और चाय के लिए धन्यवाद कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2024 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).