बॉलीवुड

Nazar Teri Toofan Song: Merry Christmas का नया गाना 'नजर तेरी तूफान' हुआ जारी, 12 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

मशहूर निर्देशक श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म Merry Christmas का नया गाना नजर तेरी तूफान रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है.

Nazar Teri Toofan Song: Merry Christmas का नया गाना 'नजर तेरी तूफान' हुआ जारी, 12 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Tips Official (Photo Credits: Youtube)

Nazar Teri Toofan Song: मशहूर निर्देशक श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म Merry Christmas का नया गाना नजर तेरी तूफान रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है और दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. गुरुवार की दोपहर मुंबई में फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित की गई थी, इसी दौरान इस गाने को रिलीज किया गया. Bollywood Movies Releasing on January: इस महीने रिलीज होने जा रहीं Main Atal Hoon से लेकर Fighter जैसी 5 दमदार फिल्में, जानिए पूरी लिस्ट!

पॉप गायक पॉपॉन की सुरीली आवाज़ और वरुण ग्रोवर के दिल को छू लेने वाले बोलों के साथ प्रीतम का संगीत इस गाने में जादू का काम कर रहा है. धीमी गति से शुरू होकर धीरे-धीरे तेज होता हुआ ये गाना प्यार के उस तूफान को बखूबी बयां करता है जो दो दिलों के बीच उठता है.

देखें वीडियो:

श्रीराम राघवन द्वारा डायरेक्टेड इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह एक फ्रेश जोड़ी है जोकि किसी फिल्म में साथ में नजर आ रही है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया गया है साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने मिल रहा है. यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).