Jaya Bachchan और Amitabh Bachchan की संयुक्त संपत्ति 1,578 करोड़ से अधिक, 17 कारें और 130 करोड़ रुपए से अधिक का बैंक बैलेंस!
अभिनेत्री और अब राजनीतिज्ञ जया बच्चन ने अपने पांचवें राज्यसभा कार्यकाल से पहले दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में अपनी और अपने पति, महानायक अमिताभ बच्चन की संयुक्त संपत्ति का खुलासा किया है. दस्तावेजों के अनुसार, दोनों की संयुक्त संपत्ति 1,578 करोड़ रुपए से अधिक है.