Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने साड़ी में लगाए देसी ठुमके, यूजर्स हुए दीवाने (Watch Video)
रूपाली लोकप्रिय गाना बरसो रे पर थिरक रही हैं. उनका एनर्जी लेवल और कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है. वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो कर रही हूं: साड़ी पहनकर दिल खोलकर नाच रही हूं.
Rupali Ganguly Dance Video: टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री और 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पीली साड़ी और लाल ब्लाउज में शानदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. खुले बालों के साथ उनके हाव-भाव और डांस स्टेप्स को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. वीडियो में, रूपाली लोकप्रिय गाना बरसो रे पर थिरक रही हैं. उनका एनर्जी लेवल और कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है. वीडियो कैप्शन में उन्होंने लिखा, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो कर रही हूं: साड़ी पहनकर दिल खोलकर नाच रही हूं. Anjali Arora ने पिंक ब्रालेट पहन दिए सेक्सी पोज, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान (View Pics)
रूपाली के इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. फैंस उनके डांस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "आप कितनी खूबसूरत और टैलेंटेड हैं, रूपाली. आपकी एनर्जी लाजवाब है." दूसरे यूजर ने लिखा, "यह देखकर बहुत खुशी हुई कि आप इतना मस्ती कर रही हैं. आपका डांस देखकर हमारा भी दिन बन गया."
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
अनुपमा में अपने शांत और संजीदा किरदार से अलग रूपाली असल जिंदगी में काफी मस्ती-खुशी रहती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

