देश

Rahul Gandhi Attack on BJP: बीजेपी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा- गरीब, किसान और मजदूर के साथ हो रहा अन्याय- VIDEO

राहुल गांधी ने कहा कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के सभी अमीर लोग थे. इस दौरान गरीब, किसान या मजदूर नहीं दिखाई दिए.

Rahul Gandhi Attack on BJP: बीजेपी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा-  गरीब, किसान और मजदूर के साथ हो रहा अन्याय- VIDEO
Rahul Gandhi- ANI

Rahul Gandhi Attack on BJP: बिहार के सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के सभी अमीर लोग थे. इस दौरान गरीब, किसान या मजदूर नहीं दिखाई दिए. टीवी पर भी सभी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखी. मैं पूछता हूं कि क्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में किसी ने गरीब, किसान या मजदूर को देखा था. जवाब होगा नहीं देखा था. क्योंकि, गरीब मजदूरी कर रहे थे.

 

देखें राहुल गांधी ने क्या कहा: 

वहीं इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई जवाब नहीं है कि वो भाजपा की तरफ क्यों चले गए. हम नहीं बता सकते कि उन्हें ED का डर है या CBI का. प्रधानमंत्री मोदी जवाब नहीं देना चाहते हैं. विपक्ष कोई सवाल पूछता है तो प्रधानमंत्री मोदी CBI, ED और IT को हमारे पीछे लगा देते हैं. हम लोग डरने वाले नहीं हैं.

देखें तेजस्वी यादव ने क्या कहा: 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).