Vodafone Idea को फिर से खड़ा करने की कोशिश, 2.9 अरब डॉलर का कर्ज लेकर नेटवर्क मजबूत करने का प्लान
वोडाफोन आइडिया अपने नेटवर्क को मजबूत करने और प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए 24,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी में है. इस फंडिंग से कंपनी 5G नेटवर्क विस्तार, सर्विस क्वालिटी सुधार और बाजार में अपनी हिस्सेदारी फिर से हासिल करने की कोशिश करेगी.