पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- नए भारत के साथ, नए जम्मू कश्मीर और नए लद्दाख का निर्माण करेंगे, देखें पूरा Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर एक परिवार के तौर पर आपने, हमने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि एक ऐसी व्यवस्था, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहन अनेक अधिकारों से वंचित थे, जो उनके विकास में बड़ी बाधा थी, वो अब दूर हो गई है.