श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके गए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को वापस दिल्ली भेजा जा रहा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को गुरुवार को प्रशासन ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया और अब उन्हें वापस दिल्ली भेजा जा रहा है. गुलाम नबी आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के कदम से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे.
कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को गुरुवार को प्रशासन ने श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर रोक लिया और अब उन्हें वापस दिल्ली भेजा जा रहा है. गुलाम नबी आजाद के साथ जम्मू और कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को भी श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया था. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य के दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के कदम से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे.
गौरतलब है कि संसद ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. यह भी पढ़ें- अजीत डोभाल के शोपियां में लोगों से मिलने पर गुलाम नबी आजाद ने कसा तंज, कहा- पैसे देकर किसी को भी साथ ले सकते हैं
#UPDATE: Congress MP and leader of Opposition in Rajya Sabha, Ghulam Nabi Azad is being sent back to Delhi. J&K Congress chief Ghulam Ahmed Mir and he were stopped at Srinagar airport today. https://t.co/znTJIonHwN
— ANI (@ANI) August 8, 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की बुधवार को घोषणा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

