कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर कल हो सकता है फैसला, दावेदारों में मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे
कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पैदा हुआ नेतृत्व संकट शनिवार को खत्म हो सकता है. दरअसल, कांग्रेस ने 10 अगस्त को अपनी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार को होने वाली पार्टी की बैठक में फैसला होगा. बताया जा रहा है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) पद से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्तीफे के बाद पैदा हुआ नेतृत्व संकट शनिवार को खत्म हो सकता है. दरअसल, कांग्रेस ने 10 अगस्त को अपनी कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार को होने वाली पार्टी की बैठक में फैसला होगा. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आवास पर मुलाकात के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद 25 मई को सीडब्ल्यूसी की एक बैठक में राहुल गांधी के अपने इस्तीफे (पार्टी अध्यक्ष पद से) की घोषणा के बाद से नेतृत्व पर स्पष्टता के अभाव को लेकर शशि थरूर और कर्ण सिंह जैसे पार्टी के कई नेताओं के चिंता जताने के बाद शनिवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक होने वाली है.
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने रविवार को कहा था, 'यह निर्णय हुआ है कि कांग्रेस कार्य समिति की अगली बैठक 10 अगस्त को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में होगी.' उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी. माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला हो सकता है. यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मिलिंद देवड़ा ने की सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया की पैरवी, प्रियंका गांधी पर दिया ये जवाब
इस बैठक की घोषणा के कुछ घंटों बाद शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक से पहले पार्टी को फौरन एक अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करना चाहिए और फिर शीर्ष नेतृत्व के पदों के लिए आंतरिक चुनाव कराना चाहिए क्योंकि कार्यकर्ताओं द्वारा चुना गया नेता सशक्त होगा और वह कहीं ज्यादा विश्वसनीय होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

