'हाउसफुल 4' के एक्टर अक्षय कुमार ने 'गुड न्यूज' के कलाकारों के साथ पूरा किया 'बाला' चैलेंज
अक्षय कुमार पर फिल्माया गया 'हाउसफुल 4' का अतरंगी और मजेदार गाना, 'शैतान का साला' पिछले हफ्ते रिलीज हो चुका है, और इस गाने ने सभी देश को अपना दीवाना बना लिया है! गाने के सिग्नेचर स्टेप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जहां अधिकांश अभिनेता इस गाने पर थिरकते हुए चैलेंज को पूरा कर रहे हैं और अब 'गुड न्यूज' के कलाकार भी 'बाला' की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे है.