केंद्र सरकार ने अटकी परियोजनाओं में फंसे घर खरीदारों को दी बड़ी राहत, 25 हजार करोड़ रुपये के फंड की घोषणा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का वैकल्पिक निवेश कोष बनाने की मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस 25,000 करोड़ रुपये के कोष के लिए सरकार, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी धन उपलब्ध कराएंगी.