रेल मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान, ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को मिली वाई-फाई की सुविधा
अब वो दिन दूर नहीं जब आप ट्रेन में सफर करते हुए वाईफाई सेवा का लुत्फ उठा सकेंगे. दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार अगले चार से साढ़े चार साल में ट्रेनों के अंदर वाईफाई सेवा देने की योजना बना रही है. पीयूष गोयल फिलहाल स्वीडन में हैं. उन्होंने बताया कि भारत के 5150 रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई सेवा उपलब्ध है.