इस सिंगर की सड़क हादसे में हुई मौत, गंभीर रूप से घायल पति का अस्पताल में चल रहा इलाज
ये सिंगर अपने पति के साथ मुंबई-आगरा हाईवे से गुजर रहीं थी जब अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक कंटेनर से जा टकराई. इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई तो वहीं उनके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए
Singer Geeta Mali Car Accident: मराठी सिंगर गीता माली (Geeta Mali) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत (Death) हो गई है. बीते दिनों वो अपने पति विजय माली (Vijay Mali) के साथ अपने घर नासिक जा रही थी जब उनकी कार सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई. इस हादसे में जहां गीता की मृत्यु हो गई तो वहीं उनके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे (Mumbai-Agra Highway) पर हुआ जिसके बाद गीता और उनके पति विजय को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर गीता को मृत घोषित कर दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गीता अमेरिका में परफॉर्म करने पहुंची थी जिसके बाद गुरुवार को वो अपने घर वापस आईं थी. सोशल मीडिया पर गीता एक्टिव रहती थी और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती थी.
View this post on Instagram
गीता का अपना एक म्यूजिकल बैंड है जिसका नाम है 'गंगा म्यूजिकल बैंड'. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से भारतीय शास्त्रीय संगीत में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है.
ये भी पढ़ें: गुरु रंधावा पर जानलेवा हमला: खतरे से बाहर है सिंगर की हालत, सामने आई ये तस्वीर
बताया जा रहा है कि गीता नासिक की एक उभरती हुईं कलाकार थी और उन्हें जानने वाले उनकी गायकी को पसंद भी करते थे. हाल ही में उन्होंने 'न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (New York International Film Festival) में भी परफॉर्म किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2019 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

