बॉलीवुड

डिंपल कपाड़िया नहीं बल्कि उनकी मां बैटी हैं अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने दी स्वास्थ की जानकारी

डिंपल कपाड़िया ने एक बयान में साफ किया है कि मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं. मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं वो पहले ज्यादा ठीक है. मैं सभी के लिए प्रार्थना करती हूं.

डिंपल कपाड़िया नहीं बल्कि उनकी मां बैटी हैं अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने दी स्वास्थ की जानकारी
डिंपल कपाड़िया (Image Credit: Yogen Shah)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) को हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद से खबरें आने लगी थी की ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन अब पूरी खबर सामने आ चुकी है. दरअसल मशहूर एक्ट्रेस डिंपल के अस्पताल में एडमिट होने की खबर महज एक अफवाह है क्योंकि हॉस्पिटल में डिंपल नहीं बल्कि उनकी मां बैटी कपाड़िया एडमिट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद बैटी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वो ICU में एडमिट हैं.

तो वही एक मीडिया हाउस से बात करते डिंपल कापड़िया ने भी साफ किया कि मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं. मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं वो पहले ज्यादा ठीक है. मैं सभी के लिए प्रार्थना करती हूं.

फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली डिंपल कपाड़िया की गिनती एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर होती है. डिंपल इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले इसी फिल्म की शूटिंग के लिए डिंपल कपाड़िया को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया था. डिंपल की ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).