हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
हरियाणा में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने रविवार को 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. जेजेपी ने बहादुरगढ़ से संजय दलाल, फरीदाबाद से कुलदीप तेवतिया, सिरसा से राजेंद्र गनेरीवाला, नुह से तैयब हुसैन घासेडिया, बेरी से उपेंद्र कादिया और नांगल चौधरी सीट से मूला राम को उम्मीदवार बनाया है.