रघुवीर यादव की फिल्म 'जैकलीन आई एम कमिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मनीष गिरी द्वारा निर्मित और बंटी दुबे द्वारा निर्देशित रघुवीर यादव, शक्ति कुमार और दीवा धनोया अभिनीत फिल्म 'जैकलीन आई एम कमिंग ' का ट्रेलर अब आउट हो चुका है. 'जैकलीन आई एम कमिंग' एक 40 वर्षीय अविवाहित हिंदू व्यक्ति काशी तिवारी की कहानी है जो अपने प्यार जैकलीन को एक चर्च में मिलता है.
मनीष गिरी (Manish Giri) द्वारा निर्मित और बंटी दुबे द्वारा निर्देशित रघुवीर यादव, शक्ति कुमार और दीवा धनोया अभिनीत फिल्म 'जैकलीन आई एम कमिंग' का ट्रेलर अब आउट हो चुका है. 'जैकलीन आई एम कमिंग' (Jacqueline I Am Coming) एक 40 वर्षीय अविवाहित हिंदू व्यक्ति काशी तिवारी की कहानी है जो अपने प्यार जैकलीन को एक चर्च में मिलता है.
हालांकि जैकलीन का मानसिक बीमारियो का इतिहास है जिसके कारण वह एक मानसिक हास्पिटल में भर्ती हैं. लेकिन काशी जो उससे बेहद प्यार करता है हॉस्पिटल से उसे निकालने की एक योजना बनाता है.
यह भी पढ़ें : Laal Kaptan Trailer: Saif Ali Khan की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़
दिग्गज अभिनेता और फिल्म के प्रमुख स्टार रघुवीर यादव ने कहा, "जब फिल्मों की बात आती है तो मे बहोत चूजि़ हू. मैंने इस फिल्म को चुना क्योंकि इस फिल्म की कहानी ह्युमन कनेक्शन के बारे में है जो हम इन दिनों खोते जा रहे हैं, रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल रहे हैं,लोग अकेले रह जा रहे हैं.
यह फिल्म आपको बताएगी कि रिश्तों का मतलब आपको रोज प्रयास करना और उन लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करना है जिन्हें आप प्यार करते हैं. इसलिए, यह फिल्म आपको प्यार के लिए एक उम्मीद देगी.”
'जैकलीन आई एम कमिंग' पिंकू दुबे द्वारा लिखित और मनीष गिरी द्वारा निर्मित है. बंटी दुबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अक्टूबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

