मनोरंजन

वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' में किरदारों के असली नामों का किया गया इस्तेमाल, स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखे ये सेलिब्रिटीज

वेब सीरीज की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है और जल्द रिलीज के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले, श्रृंखला के निर्माताओं द्वारा हाल ही में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था. स्पेशल स्क्रीनिंग में सुमित व्यास, अंगद बेदी, नेहा धूपिया बेदी, सहित तमाम सितारें इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद लेते हुए नजर आए.

वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' में किरदारों के असली नामों का किया गया इस्तेमाल, स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखे ये सेलिब्रिटीज
द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती (Photo Credits: Instagram)

वेब सीरीज की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' (The Verdict State Vs Nanavati) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है और जल्द रिलीज के लिए तैयार है. लेकिन उससे पहले, श्रृंखला के निर्माताओं द्वारा हाल ही में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था.

बीती शाम मुंबई के उपनगरीय में 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया जहां सुमित व्यास, अंगद बेदी, नेहा धूपिया बेदी, सौरव शुक्ला, मकरंद देशपांडे, एली अवराम, मानव कौल, पूजा गोर, विराफ पटेल, कुबरा सैट इत्यादि जैसे तमाम सितारें इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद लेते हुए नजर आए.

के एम नानावती बनाम महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य की कुख्यात कहानी अभी भी भारत में सबसे सनसनीखेज आपराधिक मामलों में से एक है; जहां एक पारसी नौसेना अधिकारी ने एक व्यापारी को गोली मार दी और फिर पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया था.

यह भी पढ़ें : Gandii Baat 3: ललित बिष्ट और शीवा राणा का लिफ्ट में हॉट इंटिमेट सीन हुआ लीक, देखें Video

यह एकलौता ऐसा शो है जिसमें पात्रों के असली नामों का इस्तेमाल किया गया है जो नानावटी मामले की वास्तविकता के बेहद करीब है. इससे पहले, इस केस पर बन चुकी सभी फिल्मों में काल्पनिक नामों का इस्तेमाल किया गया था लेकिन 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' में सभी पात्रों को असली नामों से संबोधित किया जाएगा जो वेब सीरीज की इस आगामी श्रृंखला को अधिक रोचक बनाता है.

इस फैसले में एली अवराम, अंगद बेदी, मानव कौल, सुमीत व्यास, कुबरा सैत, मकरंद देशपांडे, सौरभ शुक्ला, स्वानंद किरकिरे, विराफ आशीष पटेल जैसे कलाकारों की अहम भूमिका है.

शशांत शाह द्वारा निर्देशित, 10-एपिसोड श्रृंखला 1959 की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है. छह दशक बीत जाने के बाद भी केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य की कुख्यात कहानी आज भी भारत में सबसे सनसनीखेज आपराधिक मामलों में से एक है.

रोमांचक टीज़र और ट्रेलर के बाद अब ऑल्ट बालाजी की आगामी रिलीज 'द वर्डिक्ट-स्टेट वेर्सिस नानावती' के प्रति उत्साह अपने चरम पर है जो 30 सितंबर से वेब सीरीज पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).