कश्मीर में हालात सामान्य करने की चुनौती, अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को दिया ये निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर में सामान्य स्थिति लाने के लिए बीजेपी नेताओं को घाटी के प्रमुख लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने बीजेपी नेताओं को मौलवियों, होटल मालिकों, व्यापारियों और टूरिज्म इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क साधने को कहा है. दरअसल, अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में कश्मीर के बीजेपी नेताओं के साथ हाई-लेवल मीटिंग की थी.