Navratri 2019: ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन के साथ मां दुर्गा के पंडाल में टेका मत्था, देखें फोटोज
अपनी नवीनतम रिलीज़ की सफलता का जश्न मना रहे, ऋतिक रोशन बीते दिन दुर्गा अष्टमी के अवसर पर मुंबई के एक पंडाल में अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेते हुए नजर आये. ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन भी नजर आए. ऋतिक ने यहां मां के दर पर मत्था टेक कर अपनी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की.
Navratri 2019: अपनी नवीनतम रिलीज़ की सफलता का जश्न मना रहे, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बीते दिन दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के अवसर पर मुंबई के एक पंडाल में अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेते हुए नजर आये. ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) भी नजर आए. ऋतिक ने यहां मां के दर पर मत्था टेक कर अपनी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की.
'सुपर 30' की बड़ी सफलता के बाद, ऋतिक की वॉर (War) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म में उनकी धुंआधार परफॉर्मेंस के लिए अभिनेता को काफी सरहाया जा रहा है.

इतना ही नहीं, अभिनेता का आनंद से कबीर में उल्लेखनीय ट्रांसफॉर्मेशन भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

ऋतिक रोशन इंडस्ट्री में सबसे प्रशंसित अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों के साथ हमारा मनोरंजन किया है. साल 2019 में गणितज्ञ आनंद कुमार पर बनी बायोपिक 'सुपर 30' (Super 30) भी एक ऐसी ही उम्दा फ़िल्म थी जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई बल्कि पूरे देश में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है.
अभिनेता की नवीनतम फिल्म वॉर ने केवल तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाते हुए प्रशंसकों के बीच छाई हुई हैं जो स्पष्ट रूप से अभिनेता के निर्विवाद रूप से शानदार फैनडम और मास अपील का प्रमाण है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

