महाराष्ट्र: 2.5 साल सीएम पद के मुद्दे पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा- अमित शाह और उद्धव ठाकरे की बातचीत में ही इसे लेकर स्थिति साफ होगी
महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'देवेंद्र जी ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक (बीजेपी-शिवसेना) में ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का प्रस्ताव आया था. उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं जानते कि इस मामले में क्या तय किया गया था, सिर्फ अमित शाह जानते हैं.' चंद्रकांत पाटिल ने बताया, 'अमित शाह और उद्धव ठाकरे की बातचीत में ही इसको लेकर स्थिति साफ होगी.'