कोरोना वायरस से जंग: कर्नाटक के CM येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक साल की सैलरी
कोरोना वायरस से पूरा भारत मुकाबला कर रहा है. देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है लोग अपने घरों में हैं. वहीं पीएम मोदी के अपील के बाद लोग प्रधानमंत्री और राज्य सरकार की राहत कोष में आगे बढ़कर अपना योगदान कर रहे हैं. इसमें आम जनता, उद्योगपति, नेता और अभिनेता सभी शामिल हैं. इसी योगदान की कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक साल का अपना वेतन दान करने का फैसला लिया है, ताकि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की मदद हो सके. इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों, अधिकारियों के साथ ही आम नागरिकों से इस कोष में अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की अपील की है.