लॉक डाउन के कारण सलमान खान अपने भांजे अब्दुल्ला खान के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाएंगे शामिल
सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान के निधन के चलते उनका पूरा परिवार सदमे में है. बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला की मौत हार्ट फेलियर के कारण हुई. अब खबर आ रही है कि देशभर में फैले कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉक डाउन के कारण सलमान भी अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में शरीक नहीं हो पाएंगे.
सलमान खान (Salman Khan) के भतीजे अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) के निधन (Death) के चलते उनका पूरा परिवार सदमे में है. बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला की मौत हार्ट फेलियर (Heart Failure) के कारण हुई. अब खबर आ रही है कि देशभर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लगाए गए लॉक डाउन Lock Down) के कारण सलमान भी अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में शरीक नहीं हो पाएंगे.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार लॉक डाउन को मद्देनजर रखते हुए सलमान अपने पूरे परिवार के साथ अपने पनवेल फार्महाउस (Panvel Farmhouse) पर रह रहे हैं. अब अब्दुल्ला के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से उनके होमटाउन इंदौर (Indore) ले जाया जा रहा है. लॉक डाउन के चलते सलमान यात्रा नहीं कर पाएंगे. ये भी पढ़ें: सलमान खान के भतीजे अब्दुल्ला खान की मौत पर शोकाकुल हुआ बॉलीवुड, डेजी शाह समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब्दुल्ला डायबिटीज से पीड़ित थे और मुंबई के धीरूभाई कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल (Dhirubhai Kokilaben Ambani Hospital) में उनका इलाज चल रहा था. जब सलमान को इस बात की खबर लगी तो उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में शिफ्ट कराया.
उनके निधन के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी थी.
Will always love you... pic.twitter.com/bz0tBbe4Ny
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 30, 2020
इसी के साथ डेजी शाह (Daisy Shah) जरीन खान (Zareen Khan) समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अब्दुल्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

