दिल्ली: गाजीपुर फल-सब्जी मंडी 2 दिन के लिए सील, बाजार के दो पदाधिकारी मिले कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के गाजीपुर फल और सब्जी मंडी (Ghazipur Fruit Market) के सचिव और उप सचिव की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया. इस दरम्यान गाजीपुर फल और सब्जी मंडी को सैनेटाइजेशन किया जाएगा. इससे पहले बुधवार तक मंडी खुला था लेकिन दोपहर बाद से उसे बंद कर दिया गया. इससे पहले दिल्ली में ही आजादपुर मंडी में काम करने वाले कारोबारियों में भी COVID-19 से संक्रमित पाए गए थे. इन मंडियों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं. वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आंकड़ो के मुताबिक दिल्ली में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 82% लोग 50 साल से अधिक उम्र के थे, बुजुर्गों की मौत ज्यादा हो रही है.