सलमान खान की हिरोइन रह चुकी भाग्यश्री करने जा रही है कमबैक, इस बड़े स्टार के साथ आएंगी नजर
भाग्यश्री ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि हर फिल्म में लोगों को भाग्यश्री का एक नया अवतार देखने को मिलेगा. मैं इसका आनंद उठा रही हूं क्योंकि मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिल रहा है.
सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyshree) रातोरात स्टार बन गई थी. इस फिल्म ने सलमान को कम बल्कि भाग्यश्री को जबरदस्त शोहरत दी थी. जिसके बाद सभी को भाग्यश्री से काफी उम्मीदें थी. लेकिन उन्होंने फिर हिमालय दासानी से शादी कर ली और उनके साथ ही कई फिल्में की लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. भाग्यश्री को आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘रेड अलर्ट – द वॉर विदिन’ में देखा गया था.
लेकिन अब भाग्यश्री के एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की चर्चा काफी तेज है. खबर है कि अभिनेता प्रभास की एक फिल्म में भी नजर आएंगी. हालांकि इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हो पाया है. लेकिन जानकारी है कि इस फिल्म उनका तगड़ा रोल होगा. इसके लिए उन्होंने कई अलग अलग स्किल भी सीखी है.
भाग्यश्री ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि हर फिल्म में लोगों को भाग्यश्री का एक नया अवतार देखने को मिलेगा. मैं इसका आनंद उठा रही हूं क्योंकि मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिल रहा है. बहुत कुछ नया सीखने के कारण मुझे एक नवोदित कलाकार की तरह महसूस हो रहा है.’’
आपको बता दे कि भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने भी फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बड़े परदे पर कदम रख दिया है. वैसे उनकी ये फिल्म भले कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उनके अभिनय को काफी सराहना मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

